COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

Uncategorized

कूडा निस्तारण सर्वेे में फिसड्डी साबित हुआ स्मार्ट सिटी, जानिए क्यों

सहारनपुर (गौरव सिंघल)। स्मार्ट सिटी सहारनपुर नगर कूडा निस्तारण के मामले में हुए सर्वे में कोई स्थान नहीं पाने के कारण फिसड्डी साबित हुआ। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने इस बाबत आज कहा कि निगम के पास न तो कूडा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध है और न ही बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि देश के स्वच्छ शहरो की सूचि में इंदौर, अंबिकापुर, नवी मुम्बई, राजकोट, सूरत और मैसूर को पांच सितारा दर्जा मिला है। नई दिल्ली को तीन सितारा और दिल्ली छावनी को एक सितारा दर्जा हांसिल हुआ है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे अहम अभियान है। सहारनपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर भी कोई दर्जा प्राप्त करने में नाकाम है।