COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव

कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन मामला, अब तक लगभग 6 हज़ार से ऊपर लोगों पर कार्रवाई, 4 करोड़ से अधिक की वसूली,

सहरानपुर में 40811 वाहनों के मालिकों को चालान जारी किए गए. जबकि, उल्लंघन के लिए अन्य 1764 वाहन जब्त किये गये.

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कोविड-19 के कारण लगायी गयी पाबंदियों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए अब तक 6092 से अधिक लोगों को पकड़ कर कार्रवाई की गई है. पुलिस के 17 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार 40811 वाहनों के मालिकों को चालान जारी किए गए. जबकि, उल्लंघन के लिए अन्य 1764 वाहन जब्त किये गये.
पुलिस द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 23 मार्च से 17 जुलाई तक जिला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 1154 प्राथमिकी दर्ज की. आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 6092 लोगों को पकड़कर कार्रवाई की गई.
पुलिस द्वारा उपलब्ध डेटा के मुताबिक जिले में 145800 वाहनों की जांच की गई और इनमें से 40811 को चालान जारी किये गये, जबकि अन्य 1764 जब्त किये गये.
आंकड़ों के अनुसार उल्लंघन करने वाले वाहनों के मालिकों से जुर्माने के रूप में कुल मिलाकर 40437700 रुपये प्राप्त किए गए हैं. आंकड़ों के अनुसार पुलिस ने धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत 5914 लोगों पर कार्रवाई की.
शुक्रवार तक उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सहारनपुर में अब तक कोविड-19 के 581 मामले सामने आये है और इनमें से अभी 111 मरीजों का इलाज चल रहा है. आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक इस महामारी से 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 469 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी.
पिछले 24 घंटे में दो मामले कोरोना के सामने आए हैं जबकि 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और एक की मौत दर्ज की गई है. जनपद में वर्तमान में 14 हॉटस्पॉट केंद्र है.