सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जनपद में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने चार थाना क्षेत्रों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद से अगले आदेशों तक कई एरिया को हॉटस्पॉट में घोषित कर दिया.
बढ़ते संक्रमण के बीच जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने लॉक डाउन की व्यवस्था को मजबूत करते हुए और कोरोना संक्रमण के मामलों पर रोक लगाने के मकसद से हॉट स्पॉट क्षेत्रों के चयन की कार्यवाही की है बकौल जिलाधिकारी अखिलेश सिंह जिले में लोक डॉन की व्यवस्था पूरी तरह से सुधीर करते हुए प्रभावी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कंटेनमेंट की कार्यवाही किया जाना आवश्यक है.
इन स्थानों को किया गया हॉटस्पॉट जोन घोषित
जिलाधिकारी के आदेश के बाद सूचना विभाग से जारी रिलीज के मुताबिक चार थानों के कई क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है जिनमें
1- थाना मण्ड़ी
क्षेत्र -12/1484, सराय फैज अली, पुरानी मण्ड़ी तथा रेशमा हाऊस, विपरीत इस्लामिया इंटर काॅलेज निकट ईदगाह, सहारनपुर शामिल है.
2- थाना सदर बाजार
क्षेत्र 445, न्यू आवास विकास कालोनी, निकट बलवान डेरी तथा बालाजी मंदिर वाली गली, साकेत कालोनी, सहारनपुर.
3-थाना कोतवाली नगर
क्षेत्र- तारामाता मंदिर वाली गली, सुक्खुपुरा, बेरीबाग, सहारनपुर.
4- थाना देवबंद
क्षेत्र- ग्राम बाबूपुर दुगचाडी, जखवाला तथा नगरीय क्षेत्र के मौहल्ला लहसबाडा/पत्थर का कुआँ, मौ0 नेचलगढ़, शिक्षक नगर, मौ0 कायस्थबाड़ा, मौ0 ब्रहमपुरी कालोनी, मौ0 किला व पठानपुरा को हाॅट-स्पाॅट घोषित किया गया है.
कैसे होगी पहचान
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के मुताबिक इन हाॅट-स्पाॅट वाले क्षेत्रों में बल्ली लगा कर चिन्हित कर दिया गया है. इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी/स्वस्थ्यकर्मी/सफाईकर्मी/ दैनिक आपूर्तिकर्मी तथा जिला प्रशासन के द्वारा अनुमन्य व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी का प्रवेश व निकास पूर्णतया प्रतिबंध किया गया है.
अनुमति और पास का क्या होगा
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया इन हाॅट-स्पाॅट क्षेत्रों में जारी किये गये समस्त पास एवं अनुमति पत्र निरस्त कर दिये गये है. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए है कि प्रभावित स्थानों पर हाॅट-स्पाॅट का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्रवाही की जाए.
ताज़ा कोरोना पर अपडेट क्या है
सहारनपुर में शनिवार को भी कोरोना के 11 पॉजिटिव मरीज मिले. जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 621 तक पहुंच गई है. जिले में अभी तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घण्टे में 25 मरीज ठीक होकर घर गए. अब तक 481 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि जिले में 136 एक्टिव मरीज बचे हैं.



Add Comment