जिला अस्पताल में नवजात शिशु कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर्स समेत स्टॉफ में डर, अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जिला चिकित्सालय में 3 दिन पहले हुई डिलीवरी में नवजात शिशु की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के के बाद से जिला चिकित्सालय में डॉक्टर समेत सभी स्टाफ में भय का माहौल है. वहीं बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा है.
सूत्रों के मुताबिक जिला चिकित्सालय में 16 जुलाई को एक बच्चे ने जन्म लिया. इसकी जांच के बाद उसकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई. सूत्र बताते हैं की शिशु के माता-पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया गया है जबकि शिशु को मशीन में रखा गया है. बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन पूरे मामले को अब दबाने में जुटा हुआ है. नवजात शिशु के कोरोना पॉजिटिव होने से जिला प्रशासन से लेकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप है.
संभव है कि अस्पताल प्रशासन पूरे मामले को दबा कर गुपचुप तरीके से सभी डॉक्टरों की कोरोनावायरस करवाए. सूत्रों के मुताबिक बच्चे की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है. ऑपरेशन से पहले जच्चा को ब्लड भी चढ़ाया गया. महिला के संपर्क में भी स्टाफ के कई लोग रहे. ऐसे में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से लेकर स्टाफ नर्स तक सभी में हड़कंप है. अब देखना होगा के जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या जानकारी निकल कर सामने आती है.

Add Comment