Prakash k. Pandey
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 69 दिनों तक कंप्लीट तालाबंदी का दौर चला. उसके बाद संक्रमण के प्रभाव के चलते तालाबंदी को 30 जून तक बढ़ा दिया गया. लेकिन बिगड़ती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए जून में 3 चरणों में देश को खोलने का प्लान किया गया. कहने का मतलब यह है कि भले ही कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा हो लेकिन देश खुलने की दिशा में चल रहा है. कई क्षेत्रों में छूट के साथ ढील दी गई. लॉकडाउन के दौरान आयकर विभाग से लेकर राजस्व विभाग तक सभी सरकारी खजाने भरने वाले संसाधन बंद थे लेकिन पुलिस विभाग सरकार का खजाना भरने में पीछे नहीं है.
लॉकडाउन में सहारनपुर पुलिस ने सरकारी खजाने को जमकर भरा है जिले की पुलिस ने 3 महीने में ढाई करोड़ से जी अधिक का शुल्क वसूल किया है.
जनपद पुलिस लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई कर 2 करोड़ 50 लाख 98 हज़ार 800 का अर्थदंड वसूल किया. इतना ही नहीं 1126 केस धारा 188 के तहत दर्ज कर करीब 5958 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की है.
जनपद पुलिस के मुताबिक 92 दिनों में 99434 वाहनों को चेक किया गया जिनमें से 25520 वाहनों का चालान किया गया और 1689 वाहनों को जप्त किया गया.
23 मार्च से 23 जून तक की कार्रवाई का ब्यौरा कुछ इस तरह है
धारा 188 में करवाई- 5921
धारा 188 के तहत दर्ज एफआईआर -1126
कुल वाहन चेक- 99434
कुल चालान- 25520
कुल जब्त वाहन- 1689
कुल जुर्माना- 25098800
धारा 107/ 116/ 151 में लोगों के खिलाफ की गई कारवाई-5701

Add Comment