नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन का फैसला लिया गया. इसी क्रम में उत्तरप्रदेश सरकार ने हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉक डाउन करने का निर्णय लिया. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड समेत कई राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन के लिए कुछ स्थानों को चिन्हित कर तालाबंदी की गई है. वहीं केंद्र सरकार 31 जुलाई के बाद देश को तालाबंदी मुक्त बनाने में लगी है.
कब से शुरू हुआ Unlock
केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 8 जून से देश खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई थी जिसमें पहले चरण में कई चीजों पर सरकार ने छूट दी थी. इसके बाद 1 जुलाई से अनलॉक-2 की शुरुआत हुई जिसमें छूट का दायरा और बढ़ गया. अब तीसरे चरण की शुरुआत 31 जुलाई से हो सकती जिसमें सरकार छूट के दायरे को और बढ़ा सकती है.
सरकार क्या कर रही है
सूत्रों के स्रोत से ऐसी खबरें मिल रही है कि सरकार अनलॉक 3:00 के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार रही है. डे टू डे एक्टिविटी से लेकर लॉकडाउन के फैसले राज्य सरकारें लेंगी. सरकार अनलॉक के तीसरे चरण में इंटरनेशनल फ्लाइट, सिनेमा हॉल और जीम खोलने की अनुमति दे सकती है.
कब लगा था लॉक डाउन
देश मे 25 मार्च से तालाबंदी है जिसके बाद अनलॉक करने पर कई क्षेत्रों में छूट दी गई लेकिन स्कूल, मॉल, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, जिम, सिनेमाघर बंद हैं. अनलॉक 1 में प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचाया गया था.
अंतर्राष्ट्रीय उड़ान हो सकती हैं शुरू लेकिन इन शर्तों के साथ
तालाबंदी हटाने के तीसरे चरण में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू किया जा सकता है. इसके लिए रैपिड एंटीजेन टेस्ट की व्यवस्था होगी. पैसेंजर्स को टेस्ट के बाद नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही यात्रा की अनुमति होगी.बाहर से आने वालों के लिए भी यही प्रक्रिया रहेगी. जो लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे उन्हें अपने खर्चे पर कोरेंटीन किया जाएगा. तीन से चार घण्टे पहले एयरपोर्ट पहुंचना जरूरी होगा.
खुलेंगे जिम और देखी जाएंगी फिल्में!
बंद पड़े जिम और सिनेमाघर के प्रेमियों को अनलॉक 3.0 में राहत मिल सकती है. कठोर शर्तों के बीच इसके संचालन की सरकार अनुमति दे सकती है. जिनके पास कोरोना संक्रमण से बचाव की पूरी व्यवस्था होगी वही जिम और फिटनेस सेंटर खोले जा सकते हैं. सिनेमाघरों में आयु तय की जा सकती है. सूत्रों के मुताबिक 15 साल से लेकर 50 साल के लोग ही सिनेमा का मज़ा ले सकेंगे. फ़िटनेस सेंटर में और सिनेमाघरों में लोगों की संख्या निर्धारित की जाएगी.
मॉल, स्कूल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का क्या होगा
शॉपिंग मॉल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, स्कूल कॉलेज को लेकर भी संशय बना हुआ है. अनलॉक 2 में टैक्सी, ऑटो को चलाने की अनुमति सरकार ने दी थी. अब माना जा रहा है कि इंटरस्टेट पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू किया जा सकता है. यहां यह महत्वपूर्ण है कि इससे संबंधित फैसला राज्य सरकार स्वयं ले सकेंगे. मॉल खोलने पर संशय बना हुआ है. सोशल डिस्टेंसिंग के चलते मॉल, स्कूल-कॉलेज का खुलना मुश्किल लगता है. सरकार ने इसको लेकर कई चरणों में चर्चा की लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई. ऐसे में ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी. बच्चों को ऑनलाइन के जरिए ही शिक्षा प्रदान की जाएगी.



Add Comment