सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 कांटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों का बीमार होने वाले मरीजों से आंकड़ा अधिक रहा है. आज जिले में कोरोना के 6 नए मरीज सामने आए इसके बाद जनपद में आंकड़ा बढ़कर 579 पर पहुंच गया.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज जिले में 6 कोरोना के नए केस में सरसावा के 4, महानगर सहारनपुर के नुमाइश कैंप, ढोली खाल से 1-1 मरीज़ शामिल हैं. पिछले 24 घंटे में 6 नए केस मिलने के साथ ही 8 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी गए जिसके बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 457 हो गई है जबकि कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 124 हो गई है जबकि कोरोना की महामारी से 4 लोगों की जिले में मौत हो चुकी है.
ताज़ा अपडेट क्या है
- जिले में वर्तमान में कुल संक्रमण के केस 579,
- कुल एक्टिव केस 124,
- ऐसे मरीज जिन्होंने महामारी को मात दी इनकी संख्या 457
- पिछले 24 घंटे में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 8,
- कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 4,
- जनपद में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 14
- पिछले 24 घंटे में सामने आए केस 6.
प्रदेश का क्या है हाल
वहीं अगर प्रदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2061 नये मामले सामने आये, जबकि 34 और मरीजों की मौत होने के साथ ही बृहस्पतिवार को मृतक संख्या बढ़ कर 1046 हो गयी.
अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक





Add Comment