Prakash K Pandey
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के बीच लगातार बंद रहने के बाद रेलवे ने कुछ ट्रेनों को सशर्त चलाया था लेकिन गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है. बोर्ड ने 12 अगस्त तक सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस, यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनों को रद्द रखने की घोषणा की है. इसके पीछे कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखा जा रहा है. इस बीच 12 मई से राजधानी के मार्ग पर चल रही 12 जोड़ी ट्रेनें और 1 जून से चल रही 100 जोड़ी ट्रेनें चलती रहेंगी.
रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि
“एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच यात्रा के लिए सभी नियमित ट्रेनों की बुक की गई टिकट रद्द की गई. सारी राशि लौटा दी जाएगी.”
इससे पूर्व रेलवे ने 30 जून तक सभी ट्रेनों को रद्द किया था. अपने 15 मई के एक अधिसूचना में रेलवे ने 30 जून 2020 तक यात्रा के लिए निर्धारित सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया था और टिकट वापस करने का फैसला किया था इतना ही नहीं मंगलवार को रेलवे ने 14 अप्रैल को या उससे पहले रेगुलर ट्रेनों के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द करने की घोषणा की थी और जल्द ही उन टिकटों के लिए रिफंड की शुरुआत करने की बात कही थी.
क्या स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में कोई बदलाव होगा
नहीं, 12 मई से शुरू हुई स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी. इसके साथ ही एक जून से चालू स्पेशल मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलती रहेंगी. रेलवे के 13 मई के आदेश के मुताबिक 30 जून तक रेगुलर ट्रेन की बुकिंग कैंसिल की गई थी जिसमें पूरा रिफंड यात्रियों को वापस करने की बात रेलवे ने कही थी. अब ट्रेनों की कैंसिलेशन डेट बढ़ने के बाद रिफंड की सुविधा भी 12 अगस्त तक कर दी गई है.
तो क्या स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाएगी रेलवे
सूत्रों की माने तो रेलवे कुछ ट्रेनें चला सकती है जिन्हें स्पेशल ट्रेन कहा जाएगा. फिलवक्त 230 ट्रेनें चल रही है. नई ट्रेनें भी ऐसी ही होंगी.




Add Comment