बोल वचन खास

Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के गृह जनपद में कोरोना का जन्म, फिर क्या हुआ? जानिए

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में एक कन्या ने जन्म लिया जिसके चाचा ने उसका नाम कोरोना रखा. चाचा ने इसके पीछे अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का तर्क दिया.जहां पूरी दुनिया कोरोना के भय से भयभीत है ऐसे में कोरोना नाम रखने के लिए परिवार की जमकर सराहना हो रही है.
दरअसल, गोरखपुर के कौड़ीराम कस्बे के सो बोरा गांव के निवासी बबलू त्रिपाठी की पत्नी रागिनी त्रिपाठी ने आज जनता कर्फ्यू के दिन एक बच्ची को जन्म दिया. बिटिया के आने से पूरे परिवार में खुशियां मनाई गई. पेशे से इंजीनियर बच्ची के चाचा नितेश राम त्रिपाठी ने बच्ची का नाम कोरोना रखा.

तो इस लिए रख दिया नाम कोरोना

करोना के चाचा ने बताया कि मोदी जी ने आज जनता कर्फ्यू का आह्वान किया जिस पर पूरे देश में लॉक डाउन हैं ऐसे में ग्रामीण इलाके से जिला अस्पताल में आना मुश्किल रहा लेकिन ऐसे केस में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई. वह निजी साधन से जिला अस्पताल आए. बच्ची के पैदा होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने उसका नाम कोरोना रखने का फैसला किया है. चाचा ने बताया कि परिवार में लक्ष्मी आई है. बच्ची के चाचा नितेश ने बताया कि कोरोना से अच्छा नाम उनके परिवार को नहीं दिखाई दिया. वह भी शाम 5:00 बजे मंदिर में घंटा और ताली बजाने पहुंचे. परिवार ने खुशी जाहिर की कि पूरा देश कोरोना के लिए घंटी, थाली और ताली बजा रहा है. नितेश ने कहा कि समाज को संदेश देना चाहता हूं कि मुश्किल घड़ी में भी सकारात्मक सोच के साथ इससे निजात पाया जा सकता है. यही कारण है कि बच्ची का नाम कोरोना रखा गया. परिवार के इस फैसले से पूरे परिवार की क्षेत्र में चर्चा हो रही है. बधाइयों का तांता परिवार के पास लगा हुआ है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.