New Delhi. हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब ट्रेन की पटरियां सूनी पड़ी होगी. आज़ादी के बाद से पहली बार 22 घंटे के लिए ट्रेनों की रफ्तार रुक जाएगी. जनता कर्फ्यू के मध्य नजर सरकार ने यह फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च की सुबह 7:00 बजे से रात को 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान भारतीय लोगों से किया है. इसी को देखते हुए शनिवार रात 12:00 बजे से रविवार रात 10:00 बजे तक कोई भी ट्रेन अपने सफर की शुरुआत नहीं करेगी. आईआरसीटीसी ने 21 मार्च 2020 कि रात 12:00 बजे से चलने वाली तकरीबन 2400 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
जो ट्रेन रात 12:00 बजे से पहले चल चुकी होंगी वह अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी. उन्हें रास्ते में नहीं रोका जाएगा. पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन रात 12:00 बजे के बाद अगले दिन तक थम जाएंगी. कोरोना वायरस को लेकर सामाजिक दूरी के निर्णय को आगे बढ़ाते हुए गैरजरूरी यात्रा के रोक को देखते हुए सरकार का यह फैसला जनता के हित में आया है. आईआरसीटीसी ने इस बीच कहा है कि जिन लोगों ने इन ट्रेनों में बुकिंग कराई है उन्हें व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी दी जा रही है और टिकट रद्द करने का कोई भी पैसा नहीं काटा जाएगा.अर्थात यात्रियों को उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा. आईआरसीटीसी ने यह भी कहा है कि हम केवल कम यात्री वाली ट्रेनों को ही रद्द कर रहे हैं.
कोरोना वायरस को देखते हुए रेलवे ने यात्रा को कम करने के लिए 20 से लेकर 31 मार्च तक के बीच में 90 और ट्रेनों को रद्द कर दिया है. अब कुल मिलाकर 245 ट्रेन ऐसी होंगी जो 31 मार्च तक नहीं चलेगी. इससे पहले गुरुवार को 84 ट्रेनें रद्द की गई थी.
दिल्ली में नहीं चलेगी मेट्रो
कोरोना के प्रभाव को देखते हुए दिल्ली मेट्रो को भी रविवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने ट्वीट कर लोगों से घर में रहने और भीड़भाड़ से दूरी बनाने के उद्देश्य से मेट्रो को बंद करने का निर्णय लेने संबंधी जानकारी साझा की है.



Add Comment