सहारनपुर. जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों में 11 नए केस कोरोना संक्रमण के दर्ज किए गए जबकि एक महिला की मौत हो गई.
नगर के शारदा नगर इलाके की रहने वाली एक महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई. कोरोना से होने वाली यह तीसरी मौत जिले में दर्ज की गई है. इससे पहले नवीन नगर और चंद्र नगर के दो लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई थी. वही पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं. सहारनपुर में अब तक 530 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जबकि 423 मरीज़ों ने महामारी को मात दी है. वहीं जिले में 124 एक्टिव केस हैं और जनपद के 17 इलाके हॉट स्पॉट में हैं. पिछले 24 घंटे में 12 लोगों ने महामारी पर जीत हासिल की है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:





Add Comment