वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में कोरोना कॉल के दौरान टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच की खास बात यह है कि मैच के दौरान उन डॉक्टर्स को सम्मान दिया जा रहा है जिन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इंग्लैंड के खिलाड़ी चुनिंदा डॉक्टर्स के नाम की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे हैं. इस कैंपेन का ‘Raise The Bat’ नाम रखा गया है.
किस खिलाड़ी ने किस भारतीय मूल के डॉक्टर के नाम की जर्सी पहनी
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक की जर्सी चर्चा में है. उन्होंने डरहम में डार्लिंगटन में स्थित नेशनल हेल्थ सर्विस के क्रिटिकल केयर यूनिट में काम कर रहे भारतीय मूल के 35 वर्षीय डॉ विकास के नाम की जर्सी पहनी है. डॉ विकास ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि
“यह प्रेरणा देने वाला है. यह समय हमारे लिए बहुत कठिन है. नेशनल हेल्थ सर्विस के स्टाफ कोरोना काल में काफी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने काफी त्याग भी किया है . इस पहल से उनके काम को पहचान मिलेगी. भारत में मेरे डॉक्टर मित्र जो काम कर रहे हैं उन्हें भी पहचान मिलेगी.”
कौन है डॉक्टर विकास
भारतीय मूल के डॉक्टर विकास दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं. इसके बाद मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. 2019 में अपनी पत्नी और 2 साल के बेटे के साथ डॉक्टर विकास इंग्लैंड चले गए थे. बचपन से क्रिकेट के प्रेमी डॉक्टर विकास ने मेडिकल कॉलेज के लिए क्रिकेट भी खेले हैं. डॉक्टर बनने के बारे में कहते हैं कि घर में कई लोग डॉक्टर हैं इसी के चलते उन्होंने भी भाई की तरह डॉक्टर बनने का सोचा.
डॉक्टर विकास के लिए बेन स्टोक ने क्या कहा
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक ने डॉक्टर विकास के लिए अपना संदेश दिया और बधाई दी. उन्होंने कहा
“इस महामारी के दौर में आपने जिस तरह से काम किया है वह प्रशंसनीय है. मैं उम्मीद करता हूं कि क्रिकेट में आपकी वापसी सुखद हो.”
इस सीरीज में तीन अन्य भारतीय मूल के डॉक्टर जमस्प दस्तूर, हरीकृष्ण शाह और कृष्ण अगाडा के नाम टी-शर्ट पर छपे हैं.





Add Comment