सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटों में 11 नए मामले कोरोना के दर्ज किए गए जिसके बाद कोरोना का आंकड़ा 553 हो गया है.
जिले में आज 11 नए कोरोना के केस सामने आए जिसमें देवबंद के 3, पंत बिहार और देहरादून रोड के 8 नए मामले शामिल हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यस बैंक का है जिसमें बैंक के 8 कर्मचारी अभी तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.
अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो 24 घंटे में 4 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं जबकि 11 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
जिले में वर्तमान में कोरोना का आंकड़ा 553 हो गया है जिसमें से 427 लोग अभी तक स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि तीन लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है. जिले में कोरोना के 123 एक्टिव केस हैं.जबकि 17 हॉटस्पॉट एरिया हैं.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:


Add Comment