लखनऊ. संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 जुलाई को 55 घंटे का कंप्लीट लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया था जो 10 जुलाई रात 10:00 बजे से लेकर 13 जुलाई सुबह 5:00 बजे तक चलना है. इसी बीच प्रदेश सरकार ने कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए प्रदेश में 2 दिन का कंपलीट लॉक डाउन करने का फैसला किया है. सोमवार से खुलने वाले कार्यालय शुक्रवार तक खुलेंगे. शनिवार, रविवार पूरी तरह से बंद रहेगा. इसी तरह सोमवार से शुक्रवार तक सभी बाजारों को खोला जाएगा, शनिवार रविवार को बंद रहेगा. आम दिनों में खुलने वाले बाजारों में कंटेनमेंट जोन में दुकानें नहीं खुलेंगे बाकी सब कुछ पहले के आदेश की तरह ही जारी रहेगा.
कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने फाइव-डे वीक फॉर्मूला लागू किया है, यानी हर शनिवार तथा रविवार को सभी दफ्तर व बाजार पूर्णरूप से बंद रहेंगे. लॉक डाउन का यह फॉर्मूला प्रदेश में लम्बे समय तक चलेगा.
सरकार ने जिला स्तर पर जिलाधिकारी को भी नियम बनाने की छूट दी है. सरकार ने कहा है कि जिलाधिकारी बाजारों को लेकर नियम बना सकते हैं.
राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि
लॉकडाउन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, फाइव डे फार्मूले पर रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन




Add Comment