देश में लंबे समय तक लॉकडाउन रहने के बाद अब देश को अनलॉक किया जा रहा है. इसी बीच गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी उछाल आया है. पेट्रोल, डीजल समेत गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे जिसका सीधा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर होता है. सिलेंडर के बढ़ते दामों के बीच हम आपके ऐसी योजना बताने जा रहे हैं जिसके फायदे के रूप में आप सिलेंडर को कम कीमत पर खरीद सकते हैं.
गैस सिलेंडर कम कीमत पर मिलने वाली इस योजना का नाम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) है. इस योजना का फायदा लेने से पैसा सीधे आपके खाते में आता है.
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर है क्या
डीबीटी भी एक तरह से सब्सिडी योजना की तरह ही होता है जिसमें सरकार उपभोक्ता के खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर करती है या फिर स्कीम के तहत उस प्रोडक्ट या सर्विस की कीमत बाजार भाव से कम में उपलब्ध कराती है. इसके तहत केंद्र सरकार उस प्रोडक्ट या सर्विस प्रदान करने वाली संस्था को डायरेक्ट उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करती है. जब भी किसी योजना के तहत सरकार किसी भी व्यक्ति के खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर करती है तो यह योजना डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर कहलाती है.
कैसे मिलेगा फायदा
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें फ्रॉड होने की संभावनाएं घट जाती है और पैसे का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है. बिचौलिए यह पूरे प्रक्रिया से दूर रहते हैं.
कैसे काम करती है योजना
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पर शुरुआत करने से पहले सरकार कई तरह की प्रक्रिया पूरी करती है जिसे अपने स्तर पर सरकार मैनेज करती है. सरकार इस योजना का लाभ देने के लिए पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम यानी कि पीएफएमएस रजिस्ट्रेशन के तहत प्रक्रिया पूरी की जाती है. इसके बाद लाभार्थी का डेटाबेस तैयार किया जाता है. डिटेल्स भरते हुए काफी सावधानियां बरती जाती है ताकि किसी तरह की कोई समस्या ना हो. डीबीटी के तहत कोई भी पेमेंट करते समय फीडबैक लूप का इस्तेमाल किया जाता है. गैस कनेक्शन के ग्राहकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने आधार कार्ड नंबर से एलपीजी कनेक्शन के साथ लिंक करना होता है.
कैसे होगा आधार कार्ड और गैस कनेक्शन लिंक
इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी तरीके से आधार कार्ड को अपने कनेक्शन से लिंक करवाया जा सकता है. इसके लिए आप एसएमएस और आईवीआरएस के साथ-साथ कस्टमर केयर के द्वारा भी आसानी से कनेक्शन करा सकते हैं.
ऐसे करें ऑनलाइन लिंक
- सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से अपनी गैस कंपनी के कनेक्शन से रजिस्टर्ड करना होगा.
- इसके बाद आपको आधार की वेबसाइट
- https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx
- पर जाकर जरूरी जानकारी भरनी है.
- इसके बाद बेनिफिट टाइप में एलपीजी स्कीम का नाम में आईओसीएल भरना होगा.
- इसके बाद आपको अपनी संस्था के वितरक का नाम चुनना होगा. ग्राहक को अपने ग्राहक संख्या बताना होगा.
- आधार नंबर डालने से पहले आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखना होगा.
- इन सभी प्रक्रियाओं के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है.
- आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और इस तरह से आपकी लिंकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
इस तरीके से भी आप आधार लिंक करा सकते हैं
आप एजेंसी के कस्टमर केयर पर फोन कर अपने आधार को लिंक कर सकते हैं. प्रतिनिधि को अपना आधार नंबर बताएं और गैस कनेक्शन से उसे लिंक करने के लिए कहे.





Add Comment