पटना/ बिहार. राज्य में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने पूरे राज्य को अगले 15 दिनों तक कंप्लीट लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कुछ बंद रहेगा.
गौरतलब है बिहार सरकार ने सोमवार को ही इस मसौदे पर काम कर लिया था. इस पर मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में सीएमजी यानी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई. जिसके बाद अंतिम फैसला लिया गया.
बिहार सरकार ने लॉकडाउन को लेकर कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं जिनको आप को जान लेना जरूरी है.
1- केंद्र सरकार के अधीन सभी दफ्तर लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगे.
2- डिफेंस, पुलिस, पेट्रोल पंप, पोस्ट ऑफिस सहित कुछ कार्यालयों को इस लॉकडाउन में छूट दी गई है.
3- बिहार सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय लॉक डाउन के दौरान बंद रहेंगे इसमें केवल बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सिंचाई, खाद्य वितरण, कृषि और पशुपालन विभाग को छूट दी गई है.
4- प्रदेश के सभी अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों और कार्यों को लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट दी गई है.
5-सभी कमर्शियल और प्राइवेट संस्थान बंद रहेंगे जबकि फल, सब्जी, अनाज, दूध, मछली आदि की दुकानें खुल सकेंगी.
6- सरकार ने प्रशासन को होम डिलीवरी की प्राथमिकता तय करने को कहा है.
7-16 दिन के लोक डाउन के दौरान सभी बैंक और एटीएम खुले रहेंगे.
8- होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे खुले रहेंगे लेकिन वहां खाने की व्यवस्था लॉक डाउन के दौरान नहीं कर सकते सिर्फ उन्हें पैकिंग की सर्विसेज देनी होगी.
9- रेल हवाई सफर को इजाजत है.
10- ऑटो टैक्सी पूरे राज्य में संचालित होंगे इसके अलावा जरूरी सेवाओं के लिए प्राइवेट गाड़ियों का संचालन किया जा सकेगा बाकी सभी तरह के ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद रहेंगे.

Add Comment