COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव

तबलीगी जमात के चीफ साद के ससुर का कोरोना सैंपल गायब, फिर से होगी जांच

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना काल में एक नाम बहुत चर्चा में रहा वह नाम आपने भी सुना और कई राज्यों की सरकारों ने जिसे देश मे कोरोना फैलाने का जिम्मेदार माना, आप बिलकुल ठीक समझ रहे हैं तब्लीगी जमात. तब्लीगी जमात और उसका चीफ़ मौलाना साद दोनो पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हमलावर भी रहे.
आज मौलाना साद का नाम फिर अचानक सुर्खियों में आ गया है जिसका कारण साद के ससुर का कोरोना वायरस सेम्पल है. साद की ससुराल सहारनपुर में है.
मामला मौलाना साद के ससुर मौलाना सलमान से संबंधित है. दरअसल मौलाना साद से संबंधित होने के चलते मौलाना सलमान का कोरोनावायरस संक्रमण संबंधी जांच के लिए सेम्पल लिया गया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि मौलाना सलमान का नमूना नोएडा की प्रयोगशाला से खो गया है जिसके चलते मौलाना सलमान का फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा.
प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी भाषा को जानकारी देते हुए सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस सोढ़ी ने बताया कि मौलाना साद के दो रिश्तेदारों के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके निकट संबंधियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे. डॉक्टर सोढ़ी ने बताया कि मौलाना साद के ससुर मौलाना सलमान सहित उनके निकट संबंधियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे. उनमें से 15 रिश्तेदारों में संक्रमण नहीं पाया गया था. सोढ़ी ने बताया की रिश्तेदारों की रिपोर्ट आ गई है लेकिन उसमें मौलाना सलमान की रिपोर्ट शामिल नहीं है जिसकी जांच करने के बाद पता चला कि उसका नमूना प्रयोगशाला से कहीं खो गया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मौलाना सलमान का सैंपल फिर से लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा.
गौरतलब है कि एक समय में सहारनपुर में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों संख्या 200 के करीब पहुंच गई थी हालाकि इलाज के बाद अब यह संख्या घटकर 87 पर पहुंच गई है.