लखनऊ. मैंगो मैन के नाम से मशहूर हाज़ी कलीमुल्लाह खान ने कोविड-19 के योद्धाओं का सम्मान करने के दृष्टिकोण से आम की नई प्रजाति तैयार कर दी है. उन्होंने इस आम का नाम ‘डॉक्टर आम’ रखा है.
डॉक्टर आम के पीछे के रहस्य को खोलते हुए हाजी कलीमुल्लाह कहते हैं कि यह आम जब लोगों के हाथ में जाएंगे तो वह उन डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को याद करेंगे जो लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं. कोरोनावायरस से जंग जीतने के बाद भी लोग इन हीरो की भूमिका को हमेशा के लिए याद रखेंगे. उन्होंने दशहरी आम की इस प्रजाति को कोरोना वरियर्स डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के सम्मान में समर्पित किया है.
लखनऊ के मलिहाबाद के रहने वाले पदम श्री अवार्ड से सम्मानित हाजी कलीमुल्लाह खान अपनी आम की प्रजाति तरह तैयार करने के लिए मशहूर है. उन्होंने एक बार एक ही पेड़ से 300 से अधिक आम की प्रजाति को तैयार किया है. ‘डॉक्टर आम’ तैयार करने से पहले हाजी कलीमुल्लाह ने पीएम मोदी, सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, और योगी आदित्यनाथ के नाम पर भी आम के नाम रख चुके हैं.
मोदी, योगी, ऐश्वर्या और तेंदुलकर के बाद अब मिलेगा डॉक्टर आम, जानिए क्या होगा खास

Add Comment