New Delhi. ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कोरोनावायरस के बढ़ते स्तर पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि भारत में जिस तरह से कोरोना वायरस के आंकड़े बढ़ रहे हैं उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि जून और जुलाई के महीने में यह बीमारी अपने चरम पर होगी. उन्होंने कहा कि समय के साथ हमें यह पता चल पाएगा कि यह बीमारी कितनी प्रभावी होगी और देश में लॉक डाउन का कितना प्रभाव वायरस पर पड़ा है. उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की.
गौरतलब है भारत में 30 जनवरी को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था लेकिन वर्तमान समय तक 1783 लोग का जीवन समाप्त हो चुका है. भारत में तीसरे चरण का लॉक डाउन चल रहा है बावजूद इसके 53 हजार से अधिक मामले कोरोनावायरस के सामने आए हैं. इजराइल, इटली, अमेरिका, चाइना और रूस जैसे देश कोरोना वायरस खत्म करने वाली वैक्सीन बनाने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कोई भी वैक्सीन सामने नहीं आ पाई है. दुनिया भर में तकरीबन 32 लाख लोग करोना वायरस से संक्रमित हैं जो चिंता का विषय बना हुआ है.
डॉ गुलेरिया का बयान इस वायरस की गंभीरता को दर्शाता है. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन अगर नहीं होता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
कोरोना वायरस पर एम्स के डायरेक्टर का चौंकाने वाला बयान, बोले आंकड़े अगर ऐसे ही बढ़ते रहे तो जून-जुलाई…




Add Comment