COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

न्यूज़

देवबंद में मंडी व्यापारियों ने प्रशासन का विरोध और शासन की सराहना की, क्यों

-देवबंद मंडी में एक-एक दिन सब्जी, फल और किराना की दुकानें खोलने का प्रशासन का फरमान व्यापारियों के गले नहीं उतर रहा है
मंडी रोज खुले चाहे उन्हें दो-दो घंटे का समय ही क्यों न दिया जाए : सुलेमान आढती, प्रधान,मंडी

-दूसरे दिन भी प्रशासन के फरमान के विरोध में रहे व्यापारी, फ्रूट मंडी एसोसिएशन ने किया इसका विरोध

GAURAV SINGHAL

देवबंद / सहारनपुर. देवबंद मंडी में एक-एक दिन सब्जी, फल और किराना की दुकानें खोलने का प्रशासन का फरमान व्यापारियों के गले नहीं उतर रहा है. बृहस्पतिवार को फ्रूट मंडी एसोसिएशन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मंडी रोज खुले चाहे उन्हें दो-दो घंटे का समय ही क्यों न दिया जाए? फ्रूंट मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुलेमान आढ़ती सहित व्यापारी सुभाष होरा, मुल्ला फुरकान, कलीम, फाजिल, हाफिज अदनान, रिहान फारुकी, सलीम व नौशाद आदि का कहना है कि प्रशासन के नए फरमान से व्यापारियों को भारी नुकसान होगा क्योंकि गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में फल और सब्जियों को सही रख पाना मुश्किल है. इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वह मंडी को रोज खोलने का आदेश दे चाहे दुकानें महज दो-दो घंटे ही खुलें. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क को समाप्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है.