देश में तीसरे चरण का लॉक डाउन 4 मई से 17 मई तक घोषित है. इसी बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राज्य में लॉक डाउन के समय को बढ़ाते हुए 29 मई कर दिया.इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
केंद्र सरकार से पहले लॉक डाउन पर निर्णय लेने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव में मंगलवार को 29 मई तक लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा की. उन्होंने मीडिया को बताया कि पूरे राज्य में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा.
मुख्यमंत्री राव ने आम जनमानस से सहयोग की अपील की और कहा कि जरूरी वस्तुओं की खरीदारी का काम शाम 6:00 बजे तक जरूर कर लें. उन्होंने कहा कि शाम 6:00 बजे तक हर हाल में अपने घर पहुंच जाएं क्योंकि शाम 7:00 बजे से कर्फ्यू लागू हो जाएगा. यदि इस दौरान कोई व्यक्ति बाहर आता है तो उस पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी.
मुख्यमंत्री ने आगे कहा हमारे राज्य में चिकित्सा उपकरणों की कमी नहीं है. किसी भी संभावित स्थिति का सामना करने के लिए राज्य पूरी तरह से सक्षम है. उन्होंने 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और बच्चों से घर में ही रहने की अपील की.
वर्तमान में तेलंगाना में 1096 मरीज हैं जिनमें से 628 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. राज्य में 439 सक्रिय केस हैं.
केंद्र सरकार का तेलंगाना कनेक्शन
लॉक डाउन की अवधि में केंद्र सरकार और तेलंगाना के विचार और कार्य शैली लगभग एक जैसी रही है. गौरतलब है पिछले महीने भी जब केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉक डाउन 2.0 को 3 मई तक बढ़ाया था उससे पहले ही तेलंगाना सरकार ने राज्य में लॉक डाउन 7 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी थी. अब जब केंद्र सरकार ने लॉक डाउन 17 मई तक बढ़ाया है ऐसे में तेलंगाना सरकार रे प्रदेश में लॉक डाउन 29 मई तक कर दिया है. ऐसे में लोगों में अब चर्चा है कि कहीं लॉक डाउन आगे तो नहीं बढ़ाया जाएगा. गौरतलब है कि समय-समय पर पंजाब और तेलंगाना सरकार लॉक डाउन पर तेजी से फैसला लेती रही है.







Add Comment