गौरव सिंघल
सहारनपुर. मंडल के जनपद शामली में फल और सब्जी विक्रेता दो लोगो के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मंडल की फल और सब्जी मंडियों पर प्रशासन ने न केवल अपना शिकंजा कस रहा है बल्कि आढतियों के सैंपल लेकर कोरोना जांच को भेजा जाना निश्चित किया जा रहा है.
सहारनपुर मंडल के कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि शामली में फल और सब्जी के दो कोरोना संक्रमित निकले व्यापारियों का आना-जाना दिल्ली की आजाद फल-सब्जी मंडी और मेरठ आना-जाना था. वही वह दोनो कोरोना संक्रमित हो गए. इसलिए उन्होंने मंडल के तीनो जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि फल और सब्जी मंडियो में लाकॅ-डाउन का कडाई से पालन कराया जाए और फल और सब्जी मंडियों को रोज सेनेटाइज कराया जाए. मंडियों में अनावश्यक रूप से लोगों को प्रवेश न दिया जाए. उन्होंने कहा कि पाॅजिटिव केस निकलने वाले दोनो युवक आजादपुर और मेरठ की फल मंडी गए थे. ये दिल्ली की आजादपुर मंडी कोरोना संक्रमण के कारण हाट-स्पाट बन गई है. ऐसे में सभी फल-सब्जी विक्रेता अपने हाथो को बार-बार साबुन से धोएं और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे. प्रशासन संदिग्ध संक्रमितो के सैंपल लेकर जांच को भेजे.









Add Comment