सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. लॉक डाउन के चलते गरीबों और मजदूरों को दो वक्त के भोजन की व्यवस्था कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण संबंधी आदेश जिलाधिकारी सहारनपुर ने जारी कर दिए हैं.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 1 मई से लेकर 12 मई तक खाद्यान्न वितरण करने के आदेश जारी किए हैं. उन्होंने बताया कि मनरेगा जॉब कार्ड धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों, नगर निगम में पंजीकृत श्रमिकों और अंत्योदय कार्ड धारकों को इस दौरान निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा. जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्ड धारक अपने राशन कार्ड पर अपना राशन डिपो से प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि राशन का कोई भी भुगतान लाभार्थी को नहीं करना है. जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति विभाग को तत्काल आदेशों के अनुपालन करने के निर्देश जारी किए हैं.
बता दें कि अप्रैल माह में भी मजबूर, गरीबों को निशुल्क राशन वितरण कराया गया था जिसको मई के महीने में भी जारी रखा गया है.
1 मई से 12 मई तक मिलेगा फ्री राशन, जानिए किसको होगा योजना का लाभ



Add Comment