देवबंद के रणसूरा गांव में दुकानदार व किसान निकले कोरोना पॉजीटिव, मचा हडकंप
देवबंद (गौरव सिंघल)। देवबंदक्षेत्र के गांव रणसूरा में एक दुकानदार व किसान के कोरोना पॉजीटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। कोरोना पॉजीटिव आये दोनों लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग दोनों के संपर्क में आये लोगों की तलाश कर रहा है। देवबंद चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने उत्तराखंड की सीमा से लगते हुए गांव रणसूरा से 21 जून को 8 लोगों के सैंपल लिए थे। मंगलवार देर शाम को आई रिपोर्ट में गांव में परचून की दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय दुकानदार व 50 वर्षीय किसान की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जबकि 6 लोगों की रिपोर्ट अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि दोनों लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। दोनों के सम्पर्क में आये लोगों की तलाश की जा रही है। परचून की दुकान पर सामान लेने वाले ग्राहकों व किसान के सम्पर्क में आये लोगों की तलाश की जा रही है। दोनों के परिवार को होम क्वारंटीन करते हुए सैंपल लिए जा रहे है। वहीं, गलियों को सील करने की कार्रवाई भी चल रही है।
जिले की क्या है current अपडेट
अगर जिले की बात करें तो वर्तमान समय में जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 343 केस है जिनमें से 269 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 74 एक्टिव मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है। जनपद में इस समय 12 हॉटस्पॉट केंद्र हैं जहां प्रशासन ने शक्ति बनाई हुई है।





Add Comment