MOHIT RAI JASWAL
Saharanpur/ uttar pradesh. देश कोरोनावायरस के संकट से गुजर रहा है. इसके बावजूद देश में शरारती तत्वों की कमी नहीं है. ऐसे तत्व सोशल मीडिया का फायदा उठाकर देवी देवताओं के अनर्गल चित्र बनाकर उस पर टीका टिप्पणी करते हैं जिससे सौहार्द का माहौल खराब हो सके. ऐसा ही मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में आया है.
सोशल मीडिया पर शरारती तत्व को चिन्हित करना और उन पर कार्रवाई करना शासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है. थाना सिटी कोतवाली के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी राहुल झाम्ब ने आज नगर कोतवाल को एक तहरीर दी जिसमें फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई. तहरीर में फर्जी अकाउंट जल्दी चिन्हित करके बंद करने और उस पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग स्थानीय युवकों ने की.
गौरतलब है शरारती तत्वों ने माता सीता और श्री राम जी के गलत चित्र पोस्ट किए और अभद्र टिप्पणियां की जिसकी वजह से क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया, जिसके बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई. तहरीर देने वालों में योग चुघ, हार्दिक वर्मा, सागर मेहता शामिल रहे.




Add Comment