COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

Covid-19 Updates: बसपा सांसद फजलुर्रहमान और उनके भतीजे समेत सात कोरोना पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज भेजे गए

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जनपद के बसपा सांसद उनके दो भतीजों समेत सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया.
बसपा के सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके दो भतीजे समेत 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी ने की है. हाजी फजलुर्रहमान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप है. वजह स्पष्ट है कि फजलुर्रहमान लॉकडाउन के दौरान और इन दिनों भी लोगों की सेवा में लगे हुए थे. जगह-जगह जाकर लोगों की मदद कर रहे फजलुर्रहमान की यही मदद अब लोगों के लिए कहीं आफत ना बन जाए इस बात को लेकर जिला प्रशासन परेशान है इसके साथ ही सांसद की ट्रैवल हिस्ट्री भी जिला प्रशासन खंगालेगा.
पिछले कुछ दिनों में जिले में अनलॉक 1 के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं. प्रवासियों के लगातार वापसी के चलते जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद प्रशासन में बेचैनी है.
आज शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी ने बताया कि 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें सांसद फजलुर्रहमान और उनके दो भतीजों की रिपोर्ट भी है. इनके अलावा पूवारका, ननौता, विनय बिहार और नोएडा के एक एक व्यक्ति हैं.
नई रिपोर्ट मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 361 हो गई है जबकि 282 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस समय एक्टिव केस की बात करें तो जिले में 79 एक्टिव मामले हैं. उन्होंने बताया कि बाहर से आने वालों की संख्या के चलते संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.