सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस का संक्रमण धीरे धीरे अब फिर से गति पकड़ने लगा है. एक समय केवल जिले में 9 कोरोनावायरस के संक्रमित मरीज रह गए थे लेकिन प्रवासियों के आने के बाद से यह संख्या बढ़कर अब 72 हो गई है. आज 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी ने की.
डॉ सोढ़ी ने बताया कि आज कोरोना पर जीत हासिल करने वाले 2 लोग सहारनपुर और एक अन्य रहे. पूरे जिले में यह संख्या 287 है. जिनमें सहारनपुर में 280 और 7 अन्य लोगों ने कोरोना पर जीत हासिल की है. वर्तमान में जनपद में 74 कोरोना के पॉजिटिव मामले हैं जिनमें 72 लोग सहारनपुर में और 2 लोग अन्य लोग शामिल हैं .
रिपोर्ट में सबसे हैरान करने वाला ननौता क्षेत्र रहा जहां जूता व्यापारी के परिवार के चार और सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इतना ही नहीं जूता व्यापारी के यहां काम करने वाले दो और युवकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है जिसके चलते नगर नानौता के नजदीकी गांव सहित नगर में भी सीलिंग की कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है.
क्या है अपडेट
- टोटल पॉजिटव - 354+9(अन्य)
- आज के पॉजिटिव- 8(7 दिल्ली से)
- आज मरीज़ों को छूट्टी मिली- 2+1( अन्य)
- कुल अभी तक स्वस्थ हुए- 280+7( अन्य)
- कुल कोरोना के एक्टिव केस-72+2( अन्य)

Add Comment