रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करना सलमान खान को भारी पड़ गया है. शिकायत के बाद पुलिस ने सलमान खान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है. सलमान फिलहाल फरार है.
दरअसल पलामू जिला के हैदरनगर के भाई बिगहा निवासी सलमान खान ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिस पर एसपी अजय लिंडा ने हैदर नगर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार को मामले पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए. हैदरनगर थाना में शुक्रवार को सलमान खान के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188/153 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
सलमान खान ने इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फेसबुक पर शिकायत की थी. उसने लिखा था कि अशोक नाम का व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन पुलिस जांच के बाद खुद सलमान भी दोषी पाया गया. सलमान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लगातार पोस्ट कर रहा है. पलामू के एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर हुसैनाबाद के एसडीपीओ विजय कुमार ने अशोक गुप्ता के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.(साभार)
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment