लखनऊ. उत्तर प्रदेश देश के इतिहास में आज उत्तर प्रदेश दर्ज हो गया. सबसे अधिक रोजगार देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए “आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान” का शुभारंभ किया. वर्चुअल लॉन्चिंग के दौरान योगी आदित्यनाथ में प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की विशेषता को बताया.
कितने लोगों को मिला रोजगार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की जनता की ओर से अभिवादन किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि कार्यक्रम में 1.25 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है.
उद्यमियों को क्या मिलेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि
“इस संकट काल में रोजगार देने की शुरुआत के साथ ही 51 लाख उद्यमियों को ऋण मिलेगा. उद्यमियों को 10 हजार करोड़ का ऋण दिया जा रहा है. इसमें 2.40 लाख एमएसएमई इकाइयां शामिल है. 135000 नई इकाइयां इसमें शामिल है. योजना से कामगारों व श्रमिकों को लाभ होगा. 30 लाख से ज्यादा कामगारों की स्किल मैपिंग और छोटी इकाइयों को ऋण ट्रांसफर हो सकेगा.”
उद्योग और संगठनों के साथ केंद्र सरकार और यूपी सरकार प्रवासी मजदूरों को देंगे रोजगार
प्रवासी मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी दृढ़ता को सिद्ध किया. लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार ने प्रवासियों के लिए सख्त कानून भी बनाया और उनके रोजगार की दिशा में पहल भी की. उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के उद्देश्य से “आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान” की शुरुआत हुई है जिसमें उद्योगों और अन्य संगठनों के साथ साझेदारी में केंद्र सरकार और यूपी सरकार प्रवासी मजदूरों को रोजगार देंगे.
किन जिलों को अभियान से जोड़ा जाएगा
रोजगार अभियान से सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बांदा, बस्ती, गाजीपुर, गोंडा, फतेहपुर, हरदोई, गोरखपुर, कौशांबी, जालौन, महाराजगंज, खीरी, कुशीनगर, मिर्ज़ापुर, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, देवरिया, संत कबीर नगर, रायबरेली, श्रीवस्ती, सुल्तानपुर, जौनपुर, उन्नाव वाराणसी और सीतापुर को जोड़ा जाएगा.
यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को कोरोना महामारी के कारण आई आर्थिक संकट से उबरने के लिए देश को 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर पैकेज का ऐलान किया था. इसके तहत 25 तरह के कार्यों को चिन्हित भी किया गया है. अब प्रवासी मजदूरों को इससे जोड़कर रोजगार दिया जाएगा.








Add Comment