सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. छोटी छोटी बातें कब बड़ा विवाद का रूप ले लेती हैं कभी कभी पता भी नहीं चलता. जब तक पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ऐसा ही मामला 23 जून को प्रकाश में आया. जहां तीन सगी बहनों ने मनपसंद चैनल देखने के लिए बढ़े विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और एक बहन की मृत्यु हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
पूरा मामला नागल थाना क्षेत्र के भलसुआ गांव का है जहां तीन बहने रीता, शीतल और तनु घर का काम निपटाकर टीवी देखने बैठीं. तीनों में किसी कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा की तीनों ने घर मे अनाज में रखे जहर को खा लिया गंभीर हालत में तीनों को जिलाचिकित्सालय लाया गया जहां रीता ने दम तोड़ दिया और शीतल, तनु की हालत गंभीर बनी हुई है.अब परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक देहात अशोक कुमार मीणा ने पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि तीनों बहनों में चैनल बदलने को लेकर रिमोट के पैसा विवाद हुआ, जिसके बाद तीनों ने यह कदम उठाया.






Add Comment