नई दिल्ली. अगर आपका पेन कार्ड आधार से लिंक नही है तो जल्दी कीजिए और 31 मार्च से पहले अपने पेन को आधार से लिंक कर लीजिए. ऐसा न करने पर आपको भारी जुर्माना तो देना पड़ेगा ही साथ ही आपका पेन कार्ड भी डिएक्टिवेट हो जाएगा. सभी परेशानियों से बचने का एक मात्र तरीका है पेन का आधार से लिंक होना.
अब बात करते हैं कि पेन को लिंक कैसे करें? आम तौर पर पैनकार्ड धारकों को यह चिंता सता रही है कि पेन से आधार को लिंक कौसे करें या समय कितना लगेगा? तो हम बता देते हैं बहुत आसान है सिर्फ 5 मिनट में आप अपना पेन कार्ड आधार से लिंक कर सकते हैं वो भी घर बैठे बैठे. इसके लिए दो तरीके हैं.
मैसेज के जरिए
आप अपना आधार अपने पैन से सिर्फ एक मैसेज से लिंक करवा सकते हैं. आयकर विभाग ने करदाताओं को ऑप्शन दिया है कि वह SMS के जरिए भी आधार-पैन को लिंक कर सकते हैं. यह तरीका सबसे आसान है.
इसके लिए आप अपने फोन में UIDPN टाइप कीजिए. इसके बाद स्पेस देकर अपना आधार नंबर और उसके बाद पैन नंबर दर्ज कीजिए.
उदाहरण के लिए UIDPAN<12-digit Aadhaar><10-digit PAN> लिखकर 567678 या 56161 पर भेजना है.
इसके बाद आयकर विभाग आपके दोनों नंबर को लिंक प्रोसेस में डाल देगा.
ऑनलाइन भी कीजिए लिंक
आप अपने पैनकार्ड को आधार से ऑनलाइन भी लिंक कर सकते हैं.
आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट (www.incometaxindiaefiling.gov.in) पर जाएं.
वेबसाइट पर ‘लिंक आधार’ का ऑप्शन दिखाई देगा यहां क्लिक करें.
लॉगइन करने के बाद अपने अकाउंट की प्रोफाइल सेटिंग में जाएं.
प्रोफाइल सेटिंग में आपको आधार कार्ड लिंक करने का ऑप्शन दिखेगा, इसे सेलेक्ट करें.
यहां दिए गए सेक्शन में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें.
जानकारी भरने के बाद नीचे दिख रहे ‘लिंक आधार’ ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद आपका आधार लिंक हो जाएगा.

Add Comment