लोगों के बीच सोशल मीडिया की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. इसी बीच कुछ परेशानियां भी खड़ी होती हैं जिन्हें चाह कर भी आप दूर नहीं कर पाते. कहने का मतलब है उन्हें आप को झेलना पड़ता है.
दरअसल, एक समय केवल यूट्यूब पर ही लोग वीडियो को शेयर करते थे लेकिन अब दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और टि्वटर भी इसका अच्छा माध्यम बन गए हैं जिस पर खूब वीडियोस वायरल की जाती हैं. ना चाहते हुए भी आपके सामने यह वीडियो जा जाती हैं.
अगर Facebook की बात करें तो आपको न्यूड फीड में वीडियो दिखते हैं. कई यूजर्स ऑटो-प्ले वाले वीडियो से परेशान रहते हैं. आप रात के सन्नाटे में न्यूज फीड चेक करते हों और अचानक वीडियो ऑटो-प्ले हो जाए तो मूड खराब होना तय है. जबकि, ट्विटर पर भी यूजर्स ऑटो-प्ले वीडियो से काफी परेशान होते हैं. लेकिन निराश न हों आपकी परेशानी का समाधान हमारे पास है. नीचे कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनको आप को फॉलो करना है जिसके बाद ऑटोप्ले वीडियो नहीं चलेगी.
वेब ब्राउजर यूजर्स इसे फॉलो करें
टॉप राइट साइड में ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करें
आपको कई सारे ऑप्शन्स दिखाई देंगे
सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें
लेफ्ट साइड में सबसे नीचे वीडियो ऑप्शन टैप करें
ऑटो-प्ले वीडियोज के ऑप्शन को ऑफ करें
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जरूरी टिप्स
Facebook एप के मेन्यू में जाएं
आपको सेटिंग एंड प्राइवेसी का ऑप्शन दिखेगा
ऑप्शन क्लिक करने के बाद सेटिंग पर टैप करें
स्क्रॉल डाउन के बाद मीडिया एंड कॉन्टेक्ट को चुनें
नेवर ऑटो-प्ले वीडियोज को सेलेक्ट करें
TWITTER में ऑटो-प्ले ऐसे करें बंद
लेफ्ट साइड दिखने वाले मेन्यू में More ऑप्शन चुनें
Settings and privacy को टैप करें
इसके बाद Data usage के ऑप्शन को सेलेक्ट करें
Autoplay सेटिंग में जाकर ऑप्शन ऑफ करें
INSTAGRAM यूजर्स को करना होगा इंतजार
यह जान लीजिए कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑटो-प्ले बंद करने की सुविधा नहीं मिलती हैं. अगर Instagram की बात करें तो इसमें आपको वीडियोज कम दिखाई देते हैं. सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि कोई वीडियो चल रहा है तो उसे बंद करना संभव नहीं होता है. इससे बचने के लिए आपको स्क्रॉल अप या डाउन करना पड़ता है. हालांकि, सोशल मीडिया के दिग्गज प्लेटफार्म Facebook और Twitter अपने यूजर्स के लिए जरूरी सेटिंग्स रखते हैं. जिसके जरिए यूजर्स ऑटो-प्ले होने वाले वीडियो को बंद कर सकते हैं और अनचाहे विडियो से बच सकते हैं.

Add Comment