सुभाष कश्यप
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को सहारनपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कढ़ाई शुरू कर दी है. शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के बावजूद शनिवार के लिए सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चन्नप्पा ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था को लागू किया है. शनिवार 8 अगस्त 2020 को सुबह 8:00 बजे से जिले में लागू होने वाली रूट डायवर्जन व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी.
एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र मे प्रत्येक डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर डायवर्जन को कडाई से लागू कराना सुनिश्चित करेगें. उन्होंने प्रभारी उ0नि0 यातायात को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात को नियुक्त कर समय से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करेंगें तथा यह सुनिश्चित करेंगे की डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर ना आने दिया जाये.
ऐसे होगा यातायात संचालन
1. दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/टै्रेक्टर ट्राली) जिन्हें अम्बाला की ओर जाना है वे नानौता मे संजय चोक से गंगोह, नकुड, के रास्ते शाहजंहापुर चौकी होकर जायेंगे.
2. दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हे मु0नगर या देहरादून की ओर जाना है वे नानौता मे संजय चौक से बडगांव के रास्ते देवबन्द हेकर जायेंगें.
3. अम्बाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हे दिल्ली की ओर जाना है वे शाहजंहापुर चौकी से नकुड, गंगोह, नानोता मे संजय चोक से होकर जायेगें.
4. अम्बाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/टै्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हे देहरादून व मु0नगर की ओर जाना है वे शाहजंहापुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जायेंगें.
5. मु0नगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/टै्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हे देहरादून की ओर जाना है वे देवबन्द, नागल, गागलहेडी, होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जायेंगें.
6. विकासनगर/बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हें दिल्ली की ओर जाना हे वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेडी से देवबन्द से नानौता होकर जायेंगे.
पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेंगी…
1- वी0वी0आई0पी0 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था सर्किट हाउस के अन्दर पीछे की गई है.
2- वी0आई0पी0/मीडिया के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सर्किट हाउस के सामने पी0डब्लू0डी0 की खाली पडी जगह पर की गई है.

Add Comment