जनपद सहारनपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब का जखीरा किया बरामद…
शराब माफियाओं ने उपलों में बना रखा था तहखाना…
ज़िला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ किया उक्त तहखाने का बड़ा ख़ुलासा….भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद..
सुभाष कश्यप
सहारनपुर:- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ज़िला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने आबकारी टीम के साथ एक बड़ी सफ़लता हासिल की है, आबकारी टीम ने शराब तस्करों को पकड़ने के लिए आज ताबड़तोड़ दबिशें दी है, आबकारी विभाग ने कुतुबशेर क्षेत्र के राजपुरा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है, तस्करों ने शराब को तहखाने में छुपाकर रखा था, यह तहखाना उपलों के नीचे बना था जिसे ढूंढना मुश्किल ही नही ना मुमकिन था, लेकिन ज़िला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने टीम के साथ यह तहखाना खोजकर साबित कर दिया कि तस्कर कितना ही शातिर क्यों ना हो लेकिन कानून से बच नही सकता हैं, ज़िला आबकारी अधिकारी ने उक्त शराब खुलासे का पूरा श्रेय अपनी टीम को दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बरामद अवैध शराब हरियाणा से मंगाई गई थी, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, दरअसल, आबकारी विभाग को सूचना मिली थी की राजपुरा गांव में एक तहखाने में अवैध शराब का जखीरा रखा गया है, लेकिन यह नही बताया गया था तहखाना कहाँ है, लेकिन ज़िला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ दबिश के दौरान तहखाने को खोजकर बड़ा ख़ुलासा किया है, जिससे शराब माफियाओ में हड़कम्प मच गया है, सूत्रों की मानें तो पकड़ी गयी शराब की सप्लाई क्षेत्र में की जानी थी, इसके बाद आबकारी टीम ने पुलिस के साथ गांव का दौरा भी किया, लेकिन जब पूरी टीम घटना स्थल पर पहुंची, तो वहां का माहौल देख कर विभाग व पुलिस टीम के होस उड़ गए, हलांकि, शराब तस्करों को छापेमारी की सूचना पहले ही मिल गई थी, इसके चलते वे पहले ही मौके से फरार हो गए थे, तहखाने से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई है।

Add Comment