आबकारी विभाग को मिली एक और बड़ी सफलता….
थाना बड़गांव के जंगलों में शराब की दहकती भट्टियां पकड़ी…..
भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण, अवैध शराब सहित लहन बरामद…
आबकारी टीम का शराब तस्करों व माफियाओं पर उनके ठिकानों का खुलासा कर बड़ा प्रहार…
सुभाष कश्यप
सहारनपुर:- दरअसल, ज़िला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार को अनलॉकडाउन व 55 घण्टों के लॉकडाउन होने के बावजूद कुछ लोग अवैध शराब की बिक्री और बनाने का काम कर रहे मुखबिर से यह सूचना मिली थी, बिना देर किए ज़िला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार आबकारी टीम के साथ कार्रवाई में जुट गये, जिसका नतीजा यह रहा कि उन्हें बड़ी सफलताएं मिल रही है, बीती रात भी उपलों में बने तहखाने का बड़ा खुलासा किया है, जहां से तहखाने में छिपा कर रखी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
ज़िला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने आज थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव चंदपुर के जंगल में चलती शराब की भट्टियों को तोड़ने का अभियान चलाया है, अभियान के दौरान आबकारी टीम ने जंगल मे दहकती भट्टियां मोके पर पकड़ी है, यहां भारी मात्रा में लाहन के साथ ही कई शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया है, आबकारी टीम के आने से पहले ही शराब माफिया फरार हो गए, इस दौरान शराब बनाने के उपकरणों सहित 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 200 किलोग्राम लहन को बरामद कर नष्ट कर दिया गया, यहां शराब की बनी भट्टियों को नेस्ताबूत कर दिया गया, शराब माफ़िया सतवीर उर्फ सत्तू पुत्र मानसिंह के विरुद्ध अभियोग पंजिकृत किया गया है। ज़िला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि अवैध रूप से गांव में बिक रही शराब और जंगलों में लगी भट्टियों को तोड़ने का अभियान जारी रहेगा, मुखबिरों से शराब की भट्टियां लगाने वालों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है, जल्द ही जनपद को अवैध शराब से मुक्त कर दिया जाएगा। अभियान के दौरान निरीक्षक शोभित व मनोज अपनी टीम के साथ मौजूद रहें।



Add Comment