सहारनपुर/उत्तर प्रदेश : जिले में कोरोना का संक्रमण नहीं थम रहा है. आम लोगों के अलावा अब अधिकारी व कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इतनी ही नहीं कोरोना के प्रभाव से माननीय भी बचे नही हैं. जिले के कई बड़े नाम कोरोना की जद में आये. यह अच्छा रहा कि सभी ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीती.
जिले में कोरोना का ग्राफ़ पिछले दिन से बढ़ता जा रहा है. शनिवार को पिछले 24 घंटे में कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर समेत 93 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटव आयी जबकि तीन लोग महामारी से जीवन की जंग हार गए.
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण जिले की व्यवस्था डांवाडोल हो गई हैं. जिले में 8 अगस्त की देर रात तक कोरोना संक्रमित 1472 मरीज मिले हैं, जिसमें 853 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से मुक्त कर दिये गये हैं. वर्तमान में कोरोना के 594 एक्टिव मामले हैं. सभी एक्टिव मरीजों का इलाज सहारनपुर के विभिन्न कोविड केयर सेंटर, अस्पताल में चल रहा है. अभी तक 25 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.
8 अगस्त की देर शाम सहारनपुर के देहात विधानसभा से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इससे पहले बसपा सांसद हाज़ी फजलुर्रहमान, भाजपा के कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी, भाजपा से कैराना सांसद प्रदीप चौधरी परिवार समेत पॉजिटिव मिले थे. सभी स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं.
8अगस्त को सहारनपुर जिला के स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल से कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर होम कोरेंटिन में भेजा गया है. जबकि आज 3 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है.
सहारनपुर जिला : कोरोना अपडेट 08 अगस्त तक
- कुल कोरोना पॉजिटिव मामले- 1472
- कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या-853
- कोरोना एक्टिव मरीज की संख्या-594
- कोरोना से कुल मौत- 25
- पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव रिपोर्ट की संख्या-93
- पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या-28
- पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत- 3
- कुल हॉटस्पॉट की संख्या-150
किन क्षेत्रों के हैं मरीज़
नगर क्षेत्र
- खलासी लाइन और ब्रिज बिहार से 7-7,
- मोहित नगर और हरैटी से 4-4,
- रायवाला से 3, जनकनगर,
- डीएसओ कंपाउंड, जे जे पुरम, सम्राट पुरम कॉलोनी, माधवनगर, और पंतविहार से 2-2,
- इंदिरा पुर, पटेल नगर, नुमाईश कैंप, गत्ता मिल, गोविंद नगर, पंजाबी बाग, पुल खुमरान, ओजपुरा, तुलसा विहार, विजय नगर, बडतला यादगार, आवास विकास, पिलखन तला, नवीन नगर, प्रेम वाटिका, भूतेश्वर नगर, गोपाल नगर, बेरीबाग, जाफ़र नवाज़ और वर्धमान कॉलोनी में 1-1केस मिले.
देहात क्षेत्र
- देवबंद के मुकरबा से 7 और सीएचसी देवबंद से 3 केस मिले.
- नकुड़ कस्बे से रेकॉर्ड 13 मामले मिले.
- नागल के बढेरि कोली से 5, जौला से 2 और लाखनौर से 1 केस मिला.
- पुवारका के ननहेड़ा बाकल से एक केस, बलियाखेड़ी के खजूरी अकबरपुर से एक, पहंसु से एक और एक अन्य केस मिला.




Add Comment