देवबंद. नगर में कोरोनावायरस संक्रमण के रोगी लगातार बढ़ने के चलते देवबंद में रैपिड एक्शन फोर्स यानी आर ए एफ की दो दिन पूर्व तैनाती की गई. अर्धसैनिक बल के जवान पीएसी और पुलिस के साथ लगातार फ्लैगमार्च कर रहे हैं.
बता दें कि जनपद सहारनपुर में देवबंद नगर से सबसे अधिक 93 कोरोना से संक्रमित मरीज हैं. कोरोनावायरस के प्रभाव को रोकने के लिए देवबंद के सभी 25 वार्डों को सील किया गया है. पिछले कुछ समय में देवबंद में लॉक डाउन के पालन को लेकर सवाल उठ रहे थे जिसके चलते देवबंद में आर ए एफ तैनात कर दी गई. देवबंद में और कढ़ाई को बढ़ा दिया गया है. सबसे आश्चर्यजनक बात यह है इंसानी जीवन को बचाने के लिए प्रशासनिक दबाव बढ़ाना पड़ रहा है.
जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या वर्तमान में 166 है जबकि अकेले देवबंद से 93 पॉजिटिव मामले हैं, जो चिंता का कारण बन हुआ है.
देवबंद को पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित किया गया है. चारों ओर से रास्ते बंद किए जाने के बाद आज पुलिस के साथ आर ए एफ ने शहर में फ्लैग मार्च किया और लोगों को घरों के अंदर रहने की अपील की.
सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि देवबंद में पुलिस के साथ पीएससी की भी भारी संख्या में तैनाती की गई है.
देवबंद में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात, जीवन बचाने की जिद्द के चलते बढ़ाई गई सुरक्षा,




Add Comment