कटिहार, बिहार : फेसबुक एक ऐसा नाम जिसपर आज लगभग सभी स्मार्ट फोन यूजर्स समय बिताना पसंद करते हैं. सभी के जीवन मे फेसबुक एक जगह बना चुका है. फेसबुक यानी आपके चेहरे की असली किताब आज आप इसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मान चुके हैं.
तेज़ी से बढ़ते सोशल युग मे कटिहार की एक एक्ट्रेस भी दौड़ रही थी. चैटिंग के जरिए अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला कर रही थी. लेकिन उसको क्या पता था कि एक दिन यही चैटिंग उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित होगी. निश्चित तौर पर सोशल मीडिया के फायदे हैं लेकिन शैतान किस्म के लोग इसका दुरुपयोग भी करते हैं और उस दुरुपयोग को एक फायदे के रूप में बदल लेते हैं.
आप सभी ने सुना होगा कि शोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी, दोस्ती हुई, प्यार हुआ, और फिर कुछ मामलों में शादी भी. लेकिन इस प्लेटफार्म की शादी विश्वशनीय है यह कहना मुश्किल रहा है. आज जिस मामले को आपके सामने रख रहे हैं वह भी इसी से जुडा हुआ है लेकिन हाईप्रोफाइल भी लगता है.
क्या है मामला?
दरअसल एक टीवी एक्ट्रेस ने बिहार के कटिहार में एक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत युवक पर अपने जाल में फंसा कर उसका पांच वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया.लिव इन रिलेशनशिप में भी रहते हुए पीड़िता ने कटिहार व्यवहार न्यायालय में नौटरी मजिस्ट्रेट के यहां एक साथ जीवन निर्वाह करने को लेकर एक शपथ भी लिया. लेकिन अब पीड़िता का आरोप है कि वह ठगी का शिकार हुई है.
क्या कुछ कहा है एक्ट्रेस ने
कभी कभी रील लाइफ रियल लाइफ में बदल जाती है. निमकी मुखिया, गठबंधन और क्राइम अलर्ट जैसे सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा ही हुआ.पीड़िता ने एसएसपी कटिहार को एक आवेदन दिया है और कहा है कि वह मुंबई में रहती है.
अदाकारा ने कहा है कि
मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज निवासी राहुल सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र अनंत सिंह कटिहार में एक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत था. उसने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा. उसके बाद उन दोनों में बातचीत होने लगी और करीब आये. कई महीने तक दोनों चैटिंग व वीडियो कॉल के जरिये एक दूसरे से बात करते रहे. उसके बाद पीड़िता ने उसे मुबई बुलाया. जहां कई दिनों तक वह दोनों मुंबई एवं लुनावला में होटल में साथ रहें. जिसमें पीड़िता ने उसे अपने शादी शुदा होने तथा उसके दो बच्चे होने की बात भी बतायी. जिस बात को लेकर राहुल ने कहा कि उससे कोई फर्क नहीं पड़ता.
बस यहीं से रील लाइफ और रियल लाइफ एक हो गई. पीड़िता ने लिखा है
होटल में साथ बिताते समय राहुल ने उससे कहा कि उनके माता-पिता उसकी शादी कराने को तैयार है. एक लड़की पक्ष पांच लाख रुपये दहेज में दे रहे हैं. अगर तुम दहेज का रुपया दे दो तो दोनों हमेशा साथ रहेंगे. वह 11 दिसंबर 2019 को कटिहार पहुंची. स्टेशन से राहुल उसे रिसीव कर अपने घर लेकर गया. जहां उसने पांच नैकलेस राहुल को दिया तथा साठ हजार नगद दिया. जिसके दूसरे दिन कटिहार कोर्ट पहुंचे तथा नौटरी मजिस्ट्रेट के यहां शपथ पत्र बनाया तथा दोनों ने साथ जीवन निर्वाह करने की बात कही. कुछ दिन रहने के बाद उसे मुबई जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया. वहां पहुंचकर राहुल के खाते में 20 हजार रुपया कैस ट्रांसफर किया. जिसके बाद उसने उससे बात करना ही छोड़ दिया. जब भी उससे बात करने का प्रयास करती, तो वह व्यस्तता दिखाने की बात कहकर मोबाइल काट देता.
बक़ौल पीड़िता राहुल की इस हरकत से धोखा होने का अहसास होने लगा उसने आवेदन में आगे कहा कि
जब इस बात को लेकर मैंने दबाब डाला तो राहुल ने कहा कि तुम अपना यूपी की प्रॉपर्टी मेरे नाम कर दो, तो ही हमलोग पति पत्नी की तरह जीवन व्यतीत करेंगे. जब पीड़िता युवक को ढूंढते हुए उसके घर मुंगेर पहुंची तो उसके परिजन मारने पीटने लगे. सारी व्यथा सुनने के बाद भी उसके परिजनों ने उसकी एक न सुनी.
पूरी घटना अब अदाकारा को समझ आ चुकी थी जिसके बाद वह कटिहार पहुंची तथा कटिहार में शपथ पत्र के आधार पर यहां उसके रूम में एक साथ समय बिताने के आधार पर उसके विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर ठगी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. इस संदर्भ में एएसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.
पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.







Add Comment