सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. एक समय तेजी से कोरोना के मरीज़ों के स्वस्थ होने के बाद से जनपद सहारनपुर में लोगों में खुशी की लहर थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से जब से प्रवासियों की घर वापसी हुई, जनपद में फिर से चिंता के बादल छाने लगे हैं. आज सदर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में अनिता आइसक्रीम फैक्ट्री वाली गली में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने की सूचना है. कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और पूरी गली को सील कर दिया गया.
वर्तमान में जनपद में कोविड-19 के कुल 253 मामले हैं जिनमें से 213 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी को होम क्वॉरेंटाइन किया हुआ है. एक्टिव मामलों की बात करें तो जनपद में इस समय 40 कोरोना के एक्टिव मामले है.
रेड जोन जिला सहारनपुर में हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ गई है. एक समय यह संख्या 4 हो गई थी लेकिन बेहट के हरिपुर गांव और गोविंद नगर में कोरोनावायरस मिलने के बाद से यह संख्या बढ़कर 6 हो गई है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 66 हॉटस्पॉट एरियों को सील किया हुआ है.
गुड़गांव से आये एक और 2 दिल्ली से आये दो लोगों पॉजिटव
आज जनपद में 3 नए मामले सामने आए हैं जिनमें एक व्यक्ति गुड़गांव से आया था जो कस्बा नकुड़ का रहने वाला है वहीं दो लोग दिल्ली से शहरी इलाके में आए थे तीनों लोगों को जिला अस्पताल प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन किया है.
महत्वपूर्ण यह है कि जिला प्रशासन ताजा मामले में मैक्स अस्पताल में हुई एक बुजुर्ग की मौत जो कोरोना पॉजिटिव था, को गंभीरता से लिया और आनन-फानन में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में मृतक बुजुर्ग के निवास वाली पूरी गली को सील कर दिया है.











Add Comment