पुलिस और बदमाशो की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश निजाम को किया गिरफ्तार, पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ लंगड़ा, गिरफ्तार बदमाश का एक साथी हुआ मौके से फरार गिरफ्तार हुआ बदमाश देवबंद के गुज्जरवाडा का शातिर है
देवबंद (गौरव सिंघल)। देवबंद पुलिस को क्षेत्र के गांव फुलास अकबरपुर के बंद पडे सरकारी अस्पताल में बदमाशों के होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद मामले का तुरंत संज्ञानलेते हुए एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और सीओ देवबंद चौब सिंह के कुशल निर्देशन में थाना देवबंद कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को अपने पास आता देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे तभी पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षार्थ में की गयी जवाबी फ़ायरिंग मेंजंगल ग्राम फुलास अकबरपुर पटरी के पास से एक बदमाश निजाम पुत्र शाहिद निवासी मौहल्ला गुज्जरवाड़ा, देवबंद, सहारनपुर पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल (लंगड़ा) हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए सीएचसी देवबंद में भर्ती कराया। गिरफ्तार निजाम का एक अन्य साथी मौके से जंगल के रास्ते भागने में सफल हो गया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार कांबिग की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घायल हुआ गिरफ्तार बदमाश निजाम देवबंद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसका एचएस नंबर 155 है। निजाम शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरूद्ध अलग-अलग थानो में आबकारी अधिनियम, गुंडा एक्ट, चोरी, जान से मारने की नियत/प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जुआ आदि के तहत अभियोग पंजीकृत है। पकड़े गए बदमाश निजाम के पास से एक पिस्टल 32 बोर मय दो जिंदा कारतूस व एक नाल में फंसा कारतूस बरामद किया गया है। बदमाश को मुठभेड के बाद गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में देवबंद कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नंदकिशोर और सुभाष, हैड कांस्टेबल अफजाल और अल्ला राज, कांस्टेबल सचिन और कपिल सभी थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल रहे। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश लूट की योजना बना रहे है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया है। बदमाश का कोरोना टेस्ट का सैंपल भी लिया गया है।












Add Comment