COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

Crime: पीछा कर रही पुलिस पर बदमाशों ने फायर झोंका, पुलिस ने ठोका, लेकिन दो में से एक दे गया धोखा

सहारनपुर. रात करीब 10:30 बजे कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारी तो दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया.
मामला सहारनपुर का है जहां रात 10:30 बजे कोतवाली नगर पुलिस ने पहलवान पीर पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया.

पुलिस को देखकर दोनों ही बाइक सवार नाला पटरी नुमाइश कैंप की तरफ भागने लगे. शक होने पर पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई. पुलिस को पीछे आता देख बदमाशों ने बाइक की स्पीड बढ़ाई लेकिन फिसल जाने के कारण दोनों गिर गए. मौका मिलते ही पुलिस ने दोनों का घेराव कर लिया. अपने आपको पुलिस से घिरा देख दीवार की आड़ में छिपकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंकने शुरू कर दिया. बदमाशों के लिए पुलिस ने जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायर किए जिसमें जिला हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र के गांव सिकरोड़ा के रहने वाले बदमाश अलीम पुत्र सलीम पुलिस की गोली से घायल हो गया. जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

फरार बदमाश की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है जबकि घायल बदमाश को जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि अलीम गैंगस्टर एक्ट में वांछित है जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.

क्या बोले पुलिस अधीक्षक नगर

पूरे प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने अपना स्टेटमेंट जारी किया है सुनिए उन्होंने क्या कहा…