PRAKASH K PANDEY/ MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. पिछले एक महीने से लगातार ऊपर चढ़ रहा कोरोना का ग्राफ़ रविवार को नीचे रहा. लगातार 150 से भी उपर रहने के बाद रविवार को जांच में कोरोना के 77 मरीज़ मिले. जबकि 150 मरीज़ स्वस्थ हुए. कोरोना से रविवार को एक और मौत दर्ज की गई जिसके बाद मारने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गयी.
कोरोना से बढ़ रही मौत की संख्या ना केवल प्रशासन के लिए चिंता का विषय है बल्कि जनपद वासियों को भी यह आंकड़े परेशान कर रहे हैं. ज़िले में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5751 तक पहुंच गई है. इनमें से 3950 लोग ऐसे हैं जिन्होंने महामारी को मात दी है जबकि 76 जीवन की जंग हार गए हैं.
जानिए कहां से कितने मरीज़
सहारनपुर नगर से 44, नकुड से 10 , सरसावा से 08, नांगल से 06, नानौता और सढौली कदीम से 01-01 जबकि अन्य स्थानों से 07 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
क्षेत्रवार कोरोना संक्रमित की संख्या
- मंगल नगर से 4, खान आलमपुरा और प्रेम वाटिका से 3-3, कपिल बिहार, आवास विकास, मिशन कंपाउंड, न्यू लक्ष्मीपुरम, शाकुंभरी बिहार और जवाहर पार्क से 2-2 जबकि मस्जिद वाली गली बड़तला यादगार, रामनगर, पंजाब होटल के पास, मोहल्ला सराय, नवीन नगर, जिला अस्पताल कैंपस, तोता चौक, गुरुद्वारा रोड, शिव विहार, सुपर बिहार, पवन बिहार, जिलाधिकारी कार्यालय, मिल कॉलोनी, शालीमार गार्डन, हिम्मतनगर, बसंत विहार, लेबर कॉलोनी, चंदननगर, सम्राट विक्रम कॉलोनी, बेरी बाग, नुमाइश कैंप और पंत विहार से एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नकुड के ककराला से 5, नकुड कस्बे से 2, अंबेहटा पीर, गांधीनगर और नीची नकुड से एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- सरसावा के कुतुबपुर से 6, बड़गांव चिलकाना से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नांगल के खेड़ा मुगल से 3 और नागल से 3 कुल 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- सढौली कदीम से 1 और नानौता के बढ़ोली से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि अन्य स्थानों में 7 लोग अलग-अलग जगहों से पॉजिटिव पाए गए हैं.

Add Comment