COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

हैल्दी लाइफ

Coronavirus: तो क्या कोरोना वायरस की वैक्सीन के बाद भी संकट रहेगा? डब्लूएचओ प्रमुख का चौंकाने वाला बयान

वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही दुनिया के कई देश वैक्सीन को लेकर काम कर रहे हैं. कुछ देशों में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है. इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की ओर से बेहद चौंकाने वाला बयान आया है. डब्ल्यू एच ओ के प्रमुख डॉ टेड्रोस गेब्रिएसस ने एक बयान में कहा कि उम्मीद है कि कोविड-19 की वैक्सीन मिल जाए लेकिन अभी इसकी कोई अचूक दवाई नहीं है और संभव है कि शायद कभी ना हो.
यह पहला मौका नही है जब डब्लूएचओ प्रमुख ने इस तरह का बयान दिया हो. इससे पहले भी वह कई बार कह चुके हैं कि शायद कोरोना कभी खत्म ही ना हो और इसी के साथ जीना पड़े. गौरतलब है कि डॉ टेड्रोस ने पहले भी कहा था कि कोरोना दूसरे वायरस से बिल्कुल अलग है क्योंकि वह खुद को बदलते रहता है. उन्होंने कहा था कि मौसम बदलने से कोरोना पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि कोरोना मौसमी नहीं है.
डब्ल्यू एच ओ चीफ़ डॉ टेड्रोस ने कहा कि दुनिया भर के लोग कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ का अच्छे से धोना और मास्क पहनने को नियम की तरह ले रहे हैं और इसे आगे भी जारी रखने की जरूरत है. वैश्विक महामारी कोरोना से दुनिया भर में अब तक एक करोड़, 81 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. मरने वालों की संख्या भी सात लाख पहुंच गई है.