COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

Covid-19 Outbreak : कोरोना से एक दिन में 2 महिला एक पुरूष समेत तीन जीवन की जंग हारे, पिछले 24 घंटे में 49 नए केस, जानिए कहां से कितने मरीज़

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना की सबसे घातक रफ्तार आज रविवार को रही जहां वैश्विक महामारी कोरोना ने तीन जिंदगियों को अपना शिकार बना लिया. जिले में दो महिला और एक पुरुष समेत कुल 3 लोग आज कोरोना के सामने जीवन की जंग हार गए वहीं 49 लोग कोरोना की चपेट में आ गए.
मेडिकल कॉलेज में देर रात एक महिला और फिर दिन में एक पुरुष और एक अन्य महिला की कोरोना के चलते मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज जिले में कोरोना के 49 संक्रमित केस सामने आए जिनमें से 33 सहारनपुर महानगर से, 9 सरसावा ब्लाक से, 3 बलियाखेड़ी से और चार मरीज देवबंद से मिले.

कहां से कितने मरीज़

आज आयी रिपोर्ट के मुताबिक शारदा नगर से 2, विजय नगर से 2, जनकनगर से 2, प्रकाश पूरा से 1, साकेत कॉलोनी से 1, गिल कॉलोनी से 1, देहरादून चौक से 4, रानी बाज़ार से 1, राम नगर से 1, मटियामहल से 1, रायवाला से 2, मदनपुरी कॉलोनी से 1, शिव रखवाला से 1, गौशाला रोड से एक,पुराना अस्पताल से 1, पुलिस लाइन से 4, आवास विकास से 3, बसंत बिहार से 2, भूतेश्वर मंदिर से 1, सबदलपुर से 1, सरसावा के धोलापाड़ा से 1,सरसावा के पठेड़ से 8, बलियाखेड़ी के बेहेडकी से 3, बजाज शुगर मिल से 1, देवबंद से 1, देवबंद के गांधी कॉलोनी से 2 मरीज़ कोरोना से संक्रमित पाए गए.

क्या है आज कोरोना मीटर की रफ़्तार

  • कोरोनावायरस के नए संक्रमित की संख्या- 49
  • डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या-21
  • कुल डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या-716
  • कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या-439
  • कोरोना से मृत लोगों की संख्या-13
  • कुल संक्रमितों की संख्या-1168
  • कुल हॉटस्पॉट-136