सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है. पिछले एक सप्ताह से हर दिन पिछले दिन से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. शुक्रवार कोरोना के रिकॉर्ड 64 नए संक्रमित केस सामने आए हैं.
अनलॉक 2 में मिली छूट आमजन पर भारी पड़ने लगी है. छूट के साथ ही कोरोना के मामलों में भी वृद्धि हुई है. जिसके चलते लोग दहशत में हैं.
कहां से कितने मरीज़ मिले
शुक्रवार को आए 64 केस में 34 सहारनपुर शहर के हैं, जिसमें से चार बेहट अड्डा, तीन चिलकाना चुंगी की स्टेट बैंक वाली गली, दो न्यू कृष्णा नगर, दो भगवती कॉलोनी, दो रेलवे कॉलोनी, दो राधा विहार कॉलोनी, दो नंद वाटिका तथा एक-एक केस माधो नगर, गोविंद नगर, शुगर मिल कॉलोनी, दालमंडी पुल, जिला जेल, नंदपुरी, बिशनपुर, नवाबगंज, मेहंदी सराय गली न. छह, शारदा नगर, हकीकत नगर आदि के हैं. इसके अलावा चार केस देवबंद के मोहल्ला किला, भायला कला, तलहेडी चुंगी और चौधरी कॉलोनी के हैं, सात केस गंगोह, चार नकुड, छह केस पुवारका के गांव पाली, पांच केस अंबेहटा पीर के हैं.
शुक्रवार तक कोरोना का मीटर कहां तक चला
- कोरोनावायरस के नए संक्रमित की संख्या- 64
- डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या-18
- कुल डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या-677
- कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या-396
- कोरोना से मृत लोगों की संख्या-10
- कुल संक्रमितों की संख्या-1058

Add Comment