एक्सरसाइज यानी व्यायाम स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है और फायदेमंद माना जाता है. सबसे आसान व्यायाम टहलना होता है क्योंकि इसे कोई भी और कभी भी कर सकता है. भोजन के बाद टहलने को लेकर लोगों में सवाल है. लॉकडाउन में व्यायाम को लेकर जागरूकता के बीच लोग जानना चाहते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद टहलने के फायदे और नुकसान क्या है? इस पर प्रस्तुत है आज का सेहतनामा…
डाइजेशन के लिए अचूक है टहलना
अंग्रेजी की वेबसाइट हेल्पलाइन की खबर के मुताबिक खाना खाने के तुरंत बाद टहलने से पेट और आंत सही काम करने लगते हैं. खाना खाने के बाद शरीर की हल्की सी हलचल पाचन में सहायता कर सकती है जिसके चलते भोजन तेजी से पच जाता है. खाना खाने के तुरंत बाद हल्की शारीरिक गतिविधि से गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल पथ पर सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे पेप्टिक, अल्सर, हर्ट बर्न, आंत्र सिंड्रोम, कब्ज और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में फायदा होता है.
मधुमेह रोगियों को फायदा
डायबिटीज कंट्रोल खाना खाने के बाद चलने से मधुमेह रोगियों को फायदा होता है. टाइप वन और टाइप टू डायबिटीज वाले लोगों के लिए टहलना महत्वपूर्ण हैं. ब्लड में ग्लूकोज को कंट्रोल करने में टहलना मददगार होता है. हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक होता है.शारीरिक गतिविधियों को हृदय स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए नियमित व्यायाम रक्तचाप को कंट्रोल करता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी घटाता है जिससे हर्ट स्ट्रोक या दिल के दौरे से बचा जा सकता है. एक स्टडी के मुताबिक जो व्यक्ति भोजन के बाद पांच 10 मिनट की सैर करता है. वह इस रोग से दूर रहता है.
ब्लड प्रेशर में लाभदायक
भोजन के तुरंत बाद चलने से ब्लड प्रेशर के रोगियों को फायदा होता है. अध्ययन के मुताबिक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हमें दिन भर में करीब 3 बार 10 -10 मिनट तक चलना चाहिए.
वजन घटाने में होती है मदद
वजन को कंट्रोल करने के लिए सही आहार के साथ व्यायाम जरूरी माना गया है. वजन घटाने के लिए कैलोरी घटाने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है. भोजन के बाद चलना हमारे कैलोरी को घटाने में मदद करता है.
टहलने का सबसे सही और सटीक समय क्या है
अगर आप टहलने के समय को लेकर चिंता में हैं तो जान लीजिए कि भोजन के तुरंत बाद टहलने का सबसे सही समय माना गया है. क्योंकि इस दौरान आपका शरीर भोजन पचाने के लिए मेहनत कर रहा होता है. इसमें भी रात के खाने के बाद चलना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.
क्या सावधानियां जरूरी है
हॉट संबंधित मरीज और हाई ब्लड प्रेशर के रोगी चिकित्सक से सलाह के बाद ही इसे नियमित रूटीन में अपनाएं. हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों का ज्यादा तेजी से चलना खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में धीरे चलें और चिकित्सक की सलाह जरूर लें.



Add Comment