सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. अनलॉक 2 में मिली छूट आमजन पर भारी पड़ने लगी है. छूट के साथ ही कोरोना के मामलों में भी वृद्धि हुई है. जिसके चलते लोग दहशत में हैं. देर रात एक महिला की मेडिकल कॉलेज में कोरोना के चलते मौत हो गयी.
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है. पिछले एक सप्ताह से हर दिन पिछले दिन से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार को कुल 38 मामले सामने आए. जिनमें से एक महिला को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी.
महिला नगर के शारदा नगर क्षेत्र की निवासी थी. महिला के बेटे की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. गौरतलब है कि कल शारदा नगर के 4 मामले सामने आए थे.
शनिवार को कहां से कितने मरीज़ मिले
शनिवार को आए 38 केस में खनालमपुरा-3 ,शारदा नगर-4, गलीरा रोड-3, गिल कॉलोनी-2, पुलिस लाइन-2, जनक नगर-2,जाटव नगर-1, विजयनगर-1, राघवपुरम में -1, पेपर मिल-1
न्यू नंद विहार-1, शांति नगर- 1,आजाद कॉलोनी-1, देवबंद के मोहल्ला किला के- 2, देवबंद के सुभाष चौक के-2, देवबंद के तल्हेड़ी चौकी के-2, सरसावा के दासा माजरा के-2, सरसावा के पठेड़ का-1, सरसावा के हसनपुर कदीम का-1, नागल के अल्हानपुर से-1, मुजफ्फराबाद के बहेड़ा कला से-1 मरीज़ सामने आए.
जिले में क्या है कोरोना की स्थिति
- कोरोनावायरस के नए संक्रमित की संख्या- 38
- डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या-18
- कुल डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या-695
- कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या-411
- कोरोना से मृत लोगों की संख्या-11
- कुल संक्रमितों की संख्या-1100
- कुल हॉटस्पॉट-104
- कल आयी कुल नेगेटिव रिपोर्ट-1294


Add Comment