सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज रविवार को 55 घंटे के लॉक डाउन के बीच 7 घंटे का ब्रेक दिया है.
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मिली छूट के दौरान जिले भर की मिठाई और राखी की दुकानें खुल सकेंगी. ऐसे में जो बहने भाई के लिए राखी नहीं ले पाईं, वह अब आसानी से राखी लेकर कल भाई की कलाई पर बांधकर रक्षा का वायदा ले सकेंगी.
व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भी इस विषय में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात की थी और दुकानों को खोलने की मांग की थी. व्यापारियों ने इसके पीछे साल भर के त्योहार और माल खराब होने का तर्क दिया था जिसके बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने राखी और मिठाई की दुकानों को रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी.
आदेश के मुताबिक मिठाई और राखी के व्यापार से जुड़े लोग 7 घंटे तक सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए अपनी दुकानों को खोल सकेंगे.

Add Comment