आपने बैंक से जुड़े अपने जरूरी काम नही निपटाये हैं तो समय से निपटा लीजिए क्योंकि त्योहारों के मौसम और अगस्त के महीने की शुरुआत हो चुकी है.
सबसे खास बात है कि इस अगस्त महीने में कुल 16 दिन देश के बैंक बंद रहने वाले हैं. इसकी वजह अगस्त महीने में साप्ताहिक अवकाश के अलावा त्योहारों की छुट्टियां हैं.
बैंक के काम निपटाने के लिए आपको नियमित साप्ताहिक अवकाशों के साथ त्योहारों की तारीखों के बारे में भी जान लेना चाहिए, ताकि आपको असुविधा का सामना न करना पड़े.
ये हैं अवकाश की सूची
1 अगस्त : महीने के पहले दिन शनिवार को इद-उल-अजहा यानी बकरीद की वजह से बैंकों में अवकाश रहे.
2 अगस्त : आज रविवार है और इस दिन बैंकों में नियमित साप्ताहिक अवकाश रहता है.
3 अगस्त : सोमवार को रक्षा बंधन का त्योहार है. इसलिए बैंकों में छुट्टी रहेगी.
8 अगस्त : इस दिन महीने का दूसरा शनिवार पड़ता है. इस दिन भी नियमित अवकाश रहेगा.
9 अगस्त : रविवार का नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
12 अगस्त : इस दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार है. इसलिए इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे.
13 अगस्त : इस दिन इंफाल में पेट्रियोट डे मनाया जाता है. इसलिए वहां के बैंक बंद रहेंगे.
15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय त्योहार है और इस दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे.
16 अगस्त : रविवार का नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
20 अगस्त : श्रीमंत संकरादेव की तिथि है और इस दिन भी बैंक बंद रहने वाले हैं.
21 अगस्त : हरितालिका तीज का पावन त्योहार है. इस मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी.
22 अगस्त : गणेशचतुर्थी का पर्व है. इस दिन भी बैंकों में अवकाश रहेगा.
23 अगस्त : रविवार का नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
29 अगस्त : विश्वकर्मा पूजा है. इस दिन तमाम सरकारी विभागों, कल-कारखानों के साथ बैंक बंद रहेंगे.
30 अगस्त : रविवार का नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
31 अगस्त : दक्षिण भारत के केरल में तिरुओणम का त्योहार है और इस राज्य में इस मौके पर वहां के बैंक बंद रहेंगे.

Add Comment