सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. देश में कोरोना के चलते लॉक डाउन चल रहा है. सभी कारोबार लगभग चौपट पड़े हुए हैं. यदि कुछ चल रहा है तो जीवन बचाने की जंग. लेकिन ऐसे में भी मधुशाला के चाहने वाले वाले और मधुशाला के काले कारोबार को करने वाले मानने को तैयार नही हैं.
शराब की चाह रखने वालों की कमजोरी का फायदा उठाकर कच्ची शराब का काला कारोबार करने वाले कोरोनावायरस काल में पूरी तरह से सक्रिय हैं. यही कारण है कि आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र से कच्ची शराब और उसको बनाने वाले मय सामान के पकड़े जाते हैं. अधिक समय नही बीता है जब सहारनपुर में कच्ची शराब के चलते कई लोगों की जान चली गई थी. सहारनपुर से लेकर हरिद्वार तक कच्ची शराब ने तबाही मचाई थी. धरने प्रदर्शन हुए थे. लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कच्ची शराब वालों को इतना हौसला कहां से मिलता है? लोग अपनी जरूरत को दूसरे के व्यापार के रूप में कैसे बदल देते हैं? इसका प्रमाण होते हैं कच्ची शराब का निर्माण करने वाले.
जनपद में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कच्ची शराब का काला कारोबार करने वाले एक आध लोग पकड़े ना जा रहे हों. आबकारी विभाग की सुस्ती और पुलिस की चुस्ती इन दिनों कच्ची का खेल खेलने वालों को सता रही है. कहने का तात्पर्य है कि जो काम आबकारी विभाग का है उस काम को लॉक डाउन में पुलिस कर रही है.
लोगों की मधुशाला की मजबूरी का फायदा उठाकर कच्ची शराब का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सभी थानों को अलर्ट किया हुआ है जिसका परिणाम है कि आए दिन पुलिस कच्ची शराब वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है.
आज रविवार को भी बड़गांव थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा गठित टीम ने गांव मुश्कीपुर के रहने वाले रोहित पुत्र अजय सिंह को कच्ची शराब की भट्टी चलाते हुए गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं रोहित के पास से पुलिस को 30 लीटर कच्ची देसी शराब, 2 कुंतल लहन, और 5 लीटर रेक्टिफाइड और भट्टी चलाने के उपकरण जैसे गैस सिलेंडर, चूल्हा, ड्रम प्लास्टिक की कनस्तर, परात तसला, कैन आदि सामान बरामद हुआ. पुलिस ने मुकदमा संख्या 0151/ 2020 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व धारा 272, 273 के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया. रोहित को गिरफ्तार करने वालों में एसएसआई दीपक चौधरी, एसआई पवन कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल गौरव सिंह शामिल रहे.
वहीं इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, कॉन्स्टेबल विराट कुमार की टीम ने अंबेहटा चांद निवासी प्रमोद कुमार पुत्र धूम सिंह को अवैध रूप से कच्ची शराब की भट्टी चलाते हुए 07 लीटर कच्ची देशी शराब, 50 किलो लहन, भट्टी चलाने के उपकरण आदि समस्त सामान के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने अभियुक्त पर मुकदमा अपराध संख्या 150/2020 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment